पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dispute over music program; bride's elder sister murdered by being struck on the head with a brick.

Jaunpur News: संगीत कार्यक्रम पर विवाद, सिर पर ईंट से मारकर दुल्हन की बड़ी बहन की हत्या

Tue, 30 Jun 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dispute over music program; bride's elder sister murdered by being struck on the head with a brick.
सिंगरामऊ, शादी के पहले संगीत के दौरान हुई मारपीट में महिला की मौत, मृतका गुंजन की फाइल फोटो। स्
सिंगरामऊ। स्थानीय बाजार में शादी में आयोजित संगीत कार्यक्रम के दौरान पड़ोसी से हुए विवाद में मारपीट में गुंजन खरवार (32) की सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही तीन सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रविवार की रात को हुई। मृतका दुल्हन की बड़ी बहन थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य ने बताया कि सिंगरामऊ बाजार निवासी शिव आसरे खरवार उर्फ मुन्नीलाल की बेटी की शादी एक जुलाई को होनी थी। परिवार में खुशी का माहौल था। रविवार की रात संगीत का कार्यक्रम था। परिवार के लोग नाच-गाना कर रहे थे। पड़ोसी ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान पड़ोसी पक्ष की ओर से ईंट-पत्थर फेंके गए। एक ईंट दुल्हन की बड़ी बहन गुंजन खरवार के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे पीएचसी ले गए, जहां से उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की मां प्रमिला देवी ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर पर तीन सगे भाइयों मोनू खरवार, सोनू खरवार, ऋषि खरवार और उसके बहनोई शिवम खरवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विवाहिता की मौत से ससुराल में मातम
बदलापुर। सिंगरामऊ में मारपीट के दौरान हुई गुंजन खरवार की मौत से उसके ससुराल हरिदासपट्टी गांव में मातम छा गया है। गुंजन की शादी 12 साल पहले हुई थी। सास मंजू देवी ने रोते हुए बताया कि बेटा कमलेश बहू गुंजन के साथ अभी रविवार की शाम को ही शादी में शामिल होने आया था। मां के मुताबिक गुंजन से एक बेटी अदिति और बेटा आदित्य हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे बाद अंतिम संस्कार को तैयार हुए परिजन
सिंगरामऊ। पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका गुंजन का शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि प्राथमिकी में दो नाम और बढ़ाए जाय। मौके पर पहुंचे सीओ बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी, एसओ अखिलेश मौर्य ने स्वजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। एक घंटे तक प्रयास के बाद पुलिस तैयार हुई। सीओ बदलापुर ने बताया कि मृतका के चाचा जगत आसरे खरवार व उनकी पत्नी मीरा देवी का नाम बढ़ाने का आश्वासन दिया, तब जाकर शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। संवाद

सिंगरामऊ, शादी के पहले संगीत के दौरान हुई मारपीट में महिला की मौत, मृतका गुंजन की फाइल फोटो। स्

सिंगरामऊ, शादी के पहले संगीत के दौरान हुई मारपीट में महिला की मौत, मृतका गुंजन की फाइल फोटो। स्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed