{"_id":"6a42c4f413d95caadc01cb14","slug":"four-year-old-girl-who-went-missing-during-dwar-puja-murdered-rape-suspected-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-1447973-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: द्वारपूजा के समय लापता चार साल की बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: द्वारपूजा के समय लापता चार साल की बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरकोनी । जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात द्वारपूजा के समय लापता बालिका (4) का शव सोमवार की सुबह घर से करीब 600 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। बच्ची के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। माता-पिता ने बच्ची से दुष्कर्म की भी आशंका जताई है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वारदात के खुलासे के लिए एसओजी टीम सहित पुलिस की कुल आठ टीमें लगाई गई हैं। सोमवार की दोपहर आरोपी साहब लाल निषाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए एक महिला अपनी चार साल की बेटी के साथ आई थी। बरात आने के बाद रात साढ़े 10 बजे द्वारपूजा के समय अन्य रस्में चल रही थीं। बच्ची भी अन्य बच्चों के साथ बरात देख रही थी। मां ने बताया कि द्वारपूजा खत्म होने के बाद बेटी दिखाई नहीं दी। मां ने पहले खोजा फिर रिश्तेदार और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। रातभर खोजबीन के बीच सोमवार की सुबह डायल 112 को सूचना दी गई।
विज्ञापन
जफराबाद पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों के साथ बच्ची की खोजबीन की। सुबह करीब नौ बजे सई नदी के किनारे झाड़ियों में बच्ची का शव मिला। परिजनों ने बताया कि बच्ची के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। घटनास्थल पर मां और पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
दोपहर तक डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर योगिता सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता, सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित दंपती से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया। मामले में एसओजी सहित पुलिस की कुल आठ टीमें लगाई गई हैं।
घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले में दोपहर बाद एक युवक के खिलाफ तहरीर मिलने पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर साहब लाल निषाद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी।