पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pickup truck overturns after tyre burst; 25 quintals of mangoes scattered on the road.

Jaunpur News: टायर फटने से पिकअप पलटा, 25 क्विंटल आम सड़क पर बिखरे

Tue, 30 Jun 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck overturns after tyre burst; 25 quintals of mangoes scattered on the road.
मुंगराबादशाहपुर, आम लदा पिकअप पलटा। स्रोत-संवाद
पवारा। जौनपुर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उचौरा बाजार के समीप सोमवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे आम से लदा एक बोलेरो पिकअप का पिछला टायर अचानक फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पिकअप सवार चालक बाल-बाल बच गया, जबकि वाहन में लदा करीब 25 क्विंटल आम सड़क पर बिखर कर बर्बाद हो गया। हादसे के कारण राजमार्ग पर लगभग आधे घंटे के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।
विज्ञापन

वाहन चालक शिव प्रकाश ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे बोलेरो पिकअप में लखनऊ से 25 क्विंटल आम लादकर जौनपुर के रामपुर बाजार के लिए रवाना हुए। सोमवार को सुबह जब वाहन उचौरा बाजार से लगभग 300 मीटर आगे पुलिया के पास पहुंचा, तभी अचानक चालक की ओर का पिछला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। रफ्तार तेज होने से लक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप करीब 300 से 400 मीटर तक सड़क पर घिसटती हुई पुलिया के पास पलट गया।हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए। लोगों ने केबिन में फंसे चालक शिव प्रकाश को किसी प्रकार सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार दिलाया गया। चिकित्सकों द्वारा स्थिति सामान्य बताए जाने पर उसे घर भेज दिया गया। इस दुर्घटना में बोलेरो पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, सड़क पर दूर तक आम बिखर जाने के कारण फल का बड़ा हिस्सा खराब हो गया दुर्घटना के चलते जौनपुर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed