पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Repair open manholes and potholes before the rains: DM

बारिश से पहले खुले मैनहोल और गड्ढों को करें दुरुस्त : डीएम

Tue, 30 Jun 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Repair open manholes and potholes before the rains: DM
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को उद्योग बंधु/व्यापार बंधु की बैठक हुई। डीएम सैमुअल पॉल एन. ने बारिश से पहले खुले मैनहोल, गड्ढों और जर्जर तारों पर तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने इस काम में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने बैंकों को पात्र युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने को कहा। उन्होंने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या उठाई गई।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को कैपेसिटर बैंक स्थापित करने के निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री के आह्वान पर संचालित एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम ने पौधरोपण का अनुरोध किया।

उन्होंने औद्योगिक संगठनों और उद्यमियों से पौध संरक्षण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
औद्योगिक क्षेत्र सीडा में नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपायुक्त उद्योग आशुतोष पाठक, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव सहित कई अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed