सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dissatisfied with the government, the district pensioners will protest in the Collectorate premises on 21st

Jaunpur News: सरकार से नाराज जिले के पेंशनर्स 21 को कलेक्ट्रेट परिसर में करेंगे प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfied with the government, the district pensioners will protest in the Collectorate premises on 21st
विज्ञापन
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जनपद कार्यकारिणी की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय हुआ कि सरकार से नाराज पेंशनर्स 21 को प्रदर्शन करेंगे। बैठक में सीबी सिंह ने कहा कि सरकार को पेंशनर्स की मांगों से संबंधित हस्ताक्षर याचिका भेजी जाएगी। इसके लिए पेंशनर्स हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। पेंशनर्स के टर्मस रिफरेंस को आठवें वेतन आयोग के राजपत्र में सम्मिलित किए जाने, महंगाई राहत, पेंशन राशिकरण की कटौती दस वर्ष पर बंद करने, 65 वर्ष की उम्र पूरी होने पर प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन की वृद्धि की जाए, पेंशन को नान कंट्रीब्यूटरी, अनफंडेड का उल्लेख वेतन आयोग के राजपत्र से वापस लिया जाए, पेंशन को आयकर से मुक्त करने समेत दस सूत्री मांग को लेकर 21 अप्रैल को होने वाले अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के आल इंडिया के प्रदर्शन के सर्मथन में बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होने की अपील की। बैठक में सभी से सहयोग का संकल्प व्यक्त करते हुए सरकार से पेंशनर्स की मांग को शीध्र पूरा करने की अपील की। बैठक को ओंकार नाथ मिश्र, केके त्रिपाठी, अशोक प्रताप सिंह, कंचन सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, चंद्र शेखर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, गोपाल लाल श्रीवास्तव, सूबेदार यादव, रामअवध यादव, शेष नाथ सिंह, नंदलाल सरोज, रमेश, विक्रमाजीत यादव, पलकधारी, डॉक्टर भारत यादव, राजपति विश्र्वकर्मा, राम प्रताप यादव, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। सभा के अंत में संगठन की सदस्य रहीं मंजू रानी राय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। संचालन संगठन के जिलामंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed