फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District players dominate the state-level Taekwondo competition

Jaunpur News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दबदबा

Sat, 08 Aug 2026 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
District players dominate the state-level Taekwondo competition
जौनपुर।
विज्ञापन

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित न्यू इनडोर हॉल में 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय ऑफिशियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जौनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 65 जिलों से करीब तीन हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एएस ताइक्वांडो क्लब, महाराणा प्रताप इनडोर हॉल, टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में कई पदक जीते। जूनियर वर्ग में रुचि प्रजापति ने अंडर-49 किग्रा, रिया यादव ने अंडर-55 किग्रा और राजवीर सिंह ने अंडर-63 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी वर्ग में अंश मौर्या ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में अनीश प्रसाद ने अंडर-74 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, जबकि सरोजनी सिंह ने अंडर-62 किग्रा में रजत पदक हासिल किया। सूर्यप्रताप सिंह ने अंडर-54 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैडेट वर्ग में रिद्धी गुप्ता ने अंडर-55 किग्रा में कांस्य पदक जीता। सब-जूनियर वर्ग में नित्याश्री सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा श्रेयश श्रीवास्तव और सिद्धी श्रीवास्तव ने स्वर्ण, दृशाना पांडेय और समर्थ मिश्रा ने रजत तथा व्यान पटेल और सार्थ राय ने कांस्य पदक जीते।

आदित्य प्रताप सिंह, सृष्टि सिंह, अद्वीका कश्यप और प्रियांशी यादव ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की सफलता पर मुख्य कोच आशुतोष सिंह, जिला सचिव अरविंद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष शिवाली सिंह ने खुशी जताते हुए विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed