{"_id":"69bee0e8706e97af86007d5c","slug":"eid-prayers-offered-for-peace-and-harmony-in-the-country-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-151756-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद : देश में अमन चैन के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद : देश में अमन चैन के लिए मांगी दुआ
विज्ञापन
ईद की नमाज के बाद ईदगाह से बाहर निकलके मुस्लिम बंधु। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के शाही ईदगाह में शनिवार को अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर देश में अमन-चैन के लिए दुआ की गई। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
शाही ईदगाह में सुबह 9:15 बजे ईद की नमाज़ अदा की गई। इसकी इमामत मौलाना फैसल कमर ने की। नमाज के बाद इमाम साहब ने मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और विश्व शांति के लिए विशेष दुआ मांगी। कौम के लोगों को हर प्रकार की बुराई से परहेज करने और नेक बनने की नसीहत दी। नमाज खत्म होते ही लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक कहा और खुशियां बांटीं। ईदगाह कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद शोएब, संचालक नेयाज ताहिर शेखू, रियाजुल हक खान, मौलाना खुजैमा, मौलाना अफाक, ताज मोहम्मद, जफर राजा, हाजी इमरान ने सक्रिय सहयोग किया। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर में नमाज के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई थी। सभी ने उसका पालन किया। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद रहा। ईदगाहों के बाहर सजे मेलों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अपनी ईदी से खिलौने और मिठाइयां खरीदते बच्चों के चेहरों पर त्योहार की रौनक झलक रही थी।
--
नमाज के बाद दिखी सौहार्द की झलक
नमाज के बाद ईदगाह पहुंचकर सभी धर्म के लोगों ने आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इनमें मुख्य रूप से जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक नदीम जावेद, अरशद खान, आरिफ हबीब सहित जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, उपाधीक्षक सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे, जो आपसी भाईचारे से भारतीय गंगा-जमुनी तहजीब की एक मिसाल बनी।
--
सड़क पर नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहे दो बुजुर्गों को पुलिस ने रोका
मांगकर जीवनयापन करने वाले दो बुजुर्ग मछलीशहर पड़ाव स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सड़क के किनारे नमाज अदा करने की तैयारी करने लगे। पुलिस की उन पर नजर पड़ गई। पुलिस ने उन्हें रोकते हुए ईदगाह के अंदर भेजा। वहां उन्होंने ईद की नमाज अदा की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Trending Videos