{"_id":"6a2c5b2e95dbd212860a934e","slug":"five-people-including-the-wife-arrested-for-abetment-of-suicide-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-156951-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सभी आरोपी भदोही के ऊंज थाना क्षेत्र के नवधन गांव के निवासी हैं। इनमें मृतक की पत्नी, सास, साली और साले शामिल हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान घाट निवासी वासु सेठ (29) ने बुधवार की रात पत्नी से वीडियो कॉल करने और सात छोटे वीडियो क्लिप बनाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। वायरल वीडियो में उसने पत्नी, सास-ससुर, साला और दोनों सालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है उसने कहा ससुराल वाले उसे घरजमाई बनने और मां-बाप को छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता और आभूषण कारोबारी महेश सेठ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी भौराजीपुर तिराहे से राजा साहब के पोखरे वाली सड़क पर भागने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पूजा पूजा वर्मा, साला विशाल वर्मा, साली संध्या सेठ और विकास, सास ज्ञान शामिल हैं।