{"_id":"6a2ef17504ab6252ea082c4a","slug":"gaoshala-watchman-beaten-to-death-with-an-iron-rod-accused-arrested-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157052-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गोशाला के चौकीदार की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गोशाला के चौकीदार की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिरकोनी, घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व जुटी लोगों की भीड़। स्रोत-सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र सुरहुरपुर स्थित गोशाला के चौकीदार भुवर सरोज उर्फ चकबहादुर (50) की शनिवार की रात 11 बजे लोहे की रॉड से सिर और मुंह कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह गांव का निवासी था और पिछले 6 महीने से इस गोशाला में गायों की देखरेख कर रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी शनि उर्फ अभिषेक (23) को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया कि वारदात की वजह पास के गांव की लड़की से फोन पर बात करना और गोशाला के पास मिलना-जुलना था। मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि बक्शा थाना क्षेत्र के लऊवा उदपुर निवासी शनि उर्फ अभिषेक (23) सुरहुरपुर गांव के एक व्यक्ति के घर पर बकरी पालने व चराने का काम करता था। शनिवार की रात किसी बात को लेकर शनि और भुवर सरोज के साथ झगड़ा व गाली गलौज हुआ था। रविवार की सुबह भुवर सरोज उर्फ चकबहादुर सरोज का शव गोशाला के गेट के पास मिला। मृतक का सिर और मुंह लोहे की रॉड से बुरी तरह कूंच दिया गया था। घटना की जानकारी सुबह डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान आरोपी शनि उर्फ अभिषेक कुमार को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वहां मौजूद रॉड को बरामद कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी मौके पर इस कारण से खड़़ा था कि किसी को भनक न लगे की वारदात को उसी ने अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि भुवर सरोज के बेटे दीपक की तहरीर पर आरोपी शनि उर्फ अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भुवर सरोज के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
एक गांव की लड़की से गोशाला में आकर बात करता था और कभी-कभी बुलाकर मिलता भी था। इसका भुवर सरोज विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी ने नशे में आकर रात 11 बजे वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस हत्या से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रशांत सिंह, थानाध्यक्ष जलालपुर