सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Havan and worship ceremony held at Mrityunjay Mahadev Dham following the Shrimad Bhagwat Katha.

Jaunpur News: मृत्युंजय महादेव धाम पर श्रीमद्भागवत कथा के बाद हुआ हवन पूजन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Havan and worship ceremony held at Mrityunjay Mahadev Dham following the Shrimad Bhagwat Katha.
विज्ञापन
विकास खंड के उमरछा गांव स्थित मृत्युंजय महादेव धाम पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हुआ। हवन और भंडारा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठान में भाजपा नेता सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हवन पूजन में कार्यक्रम आयोजक मुख्य यजमान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय रहे। सुशील कुमार उपाध्याय और पत्नी पद्मावती उपाध्याय, सतीश कुमार उपाध्याय, नीलम उपाध्याय मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। कथा के समापन पर कथा व्यास अनिलेश शुक्ल और उनके साथ आए विद्वान आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोचार के बीच भव्य हवन पूजन में भक्तों ने यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, भाजपा महामंत्री संदीप तिवारी, पीयूष गुप्ता, संतोष मिश्र, अजय सिंह के अलावा यादवेंद्र मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, दीपक सिंह मिंटो, अतुल कुमार पांडेय, राकेश जायसवाल, रमेश मिश्र, रमाशंकर उपाध्याय, शेषनाथ शुक्ल, लक्ष्मी उपाध्याय और पद्माकर शुक्ल आदि ने हवन की पूर्णाहुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed