सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Liquor shop near school; women protest.

Jaunpur News: स्कूल के पास शराब की दुकान, महिलाओं का प्रदर्शन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop near school; women protest.
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के अमोध गांव में मंगलवार की शाम स्कूल के शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि स्कूल के पास शराबियों के जुटने से छात्राओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का कहना था कि स्कूल के पास शराब की दुकान होने के कारण बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। सुबह से रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्कूल आने-जाने में छात्राएं असहज महसूस करती हैं। आक्रोशित महिलाओं ने करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की और जल्द से जल्द शराब की दुकान हटाने की मांग की। वहीं, थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि गांव के लोग लिखित शिकायत देंगे, तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed