सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holi brings vibrant colours to the market

Jaunpur News: होली में चटख हुआ रंगों का बाजार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Holi brings vibrant colours to the market
मछलीशहर बाजार में होली की पिचकारी और अन्य सामान खरीदते अपने अभिभावक के साथ बच्चे। स्रोत-पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। जिले में होली का उल्लास परवान चढ़ने लगा है। दो मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को रंगों का महापर्व मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर तहसील क्षेत्रों की छोटी-बड़ी बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। रंग-गुलाल, मुखौटों और आकर्षक पिचकारियों से सजी दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाजार में इस बार बच्चों और युवाओं के लिए कई आधुनिक उत्पाद मौजूद हैं। कार्टून प्रेशर पिचकारियां और पीठ पर टांगने वाली टैंक पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। पारंपरिक रंगों के साथ-साथ मुखौटों का भी क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। दुकानों पर बालों वाली टोपी से लेकर शेर, चीता और डरावने चेहरों वाले मास्क खूब बिक रहे हैं। मछलीशहर कस्बे के तहसील रोड, मुंगराबादशाहपुर चौराहा और जंघई रोड पर दुकानों की लंबी कतारें लगी हैं। दुकानदार बताते हैं कि इस बार बेलन, त्रिशूल, गदा, बल्ला, बंदूक और रिवाल्वर के डिजाइन वाली पिचकारियां 15 रुपये से लेकर 700 रुपये तक उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के चलते इस बार लोग केमिकल युक्त रंगों के बजाय हर्बल और प्राकृतिक गुलाल की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों में बिक्री में और भी बड़ा उछाल आएगा। पूरा जिला अब पूरी तरह से होली के रंगीन मूड में आ चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed