{"_id":"69a53b3e258c38626004f19b","slug":"video-consolidation-office-becomes-bar-drinks-spill-on-government-tables-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"चकबंदी दफ्तर बना ‘मयखाना’...सरकारी मेजों पर छलके जाम; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी दफ्तर बना ‘मयखाना’...सरकारी मेजों पर छलके जाम; VIDEO
भ्रष्टाचार और लेटलतीफी के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाला चकबंदी विभाग अब दफ्तर के भीतर ‘शराब पार्टी’ को लेकर विवादों में है। शनिवार को चकबंदी कार्यालय के भीतर कर्मचारियों के जाम छलकाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह नौ सेकंड का वीडियो कार्यालय के भीतर का बताया जा रहा है। वीडियो में सरकारी मेजों पर शराब की बोतलें और भरे हुए गिलास साफ देखे जा सकते हैं। इस दौरान कुछ कर्मचारी पार्टी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं और वीडियो बनाने वाले को रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं। शुरुआत में चर्चा थी कि यह वीडियो कलेक्ट्रेट के किसी बड़े अधिकारी से जुड़ा है लेकिन शुरुआती जांच में इसकी लोकेशन चकबंदी कार्यालय पाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।