सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Holi Milan ceremony was celebrated by throwing abir-gulal along with flowers.

Jaunpur News: फूलों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाया होली मिलन समारोह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Holi Milan ceremony was celebrated by throwing abir-gulal along with flowers.
धर्मापुर के केशवपुर गांव के एक हॉल में आयोजित होली मिलन समारोह में मौजूद नेता प्रतिपक्ष एमएलसी
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर के तत्वावधान में रविवार को केशवपुर स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजपति यादव ने की। समारोह में लोगों ने फूलों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसे सुरेश यादव ने प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण संरक्षक एवं पूर्व सीएमओ सोनभद्र डॉ. राम अवध यादव ने दिया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष एवं एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि होली आपसी सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम और सौहार्द बनाए रखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह यादव ने कहा कि संगठन जब मजबूत होगा, तभी समाज का भला संभव है। प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक यादव ने प्रदेश में चयनित कार्यकारिणी के सदस्यों को मुख्य अतिथि के हाथों मनोनयन प्रमाण पत्र वितरित कराया। इस दौरान जिला अध्यक्ष लालजी यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पूर्व पीसीएस अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ. राजपति यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व एसडीएम राजाराम यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष (गाजीपुर), पूर्व प्राचार्य राम दत्त यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रतापगढ़), केसर यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष (वाराणसी), उमा प्रसाद यादव को प्रदेश महासचिव (वाराणसी), टीपी यादव (प्रतापगढ़) को प्रदेश महामंत्री, शिव अधार यादव को प्रदेश महासचिव (वाराणसी), डॉ. सुमन यादव को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा विनोद यादव को प्रतापगढ़ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष लालजी यादव और मायाकांत यादव ने संयुक्त रूप से किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed