सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Maa Shanti Hospital operating with connivance of Health Department department not know name of operator

UP: स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहा था मां शांति अस्पताल, विभाग को नहीं मालूम संचालक का नाम; फर्जीवाड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Mar 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर का यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि अगर सही चिकित्सक ने इलाज किया होता, तो शायद महिला जिंदा होती। महिला का इलाज जिसने किया उसके पास कोई डिग्री तक नहीं है।

Maa Shanti Hospital operating with connivance of Health Department department not know name of operator
विवाहिता की माैत के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Jaunpur: स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे चल रहे अवैध अस्पतालों के काले कारोबार ने एक और हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। शाहगंज क्षेत्र के मां शांति हॉस्पिटल में बिना मेडिकल डिग्री के किए गए बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान दिपाईपुर निवासी यशपाल की पत्नी रेखा की मौत हो गई। इस मामले ने विभाग और रसूखदारों के गठजोड़ को बेनकाब कर दिया है।

Trending Videos


हैरानी की बात यह है कि अस्पताल के बोर्ड पर नामी सर्जनों और विशेषज्ञों की डिग्रियों का प्रदर्शन किया गया था लेकिन हकीकत में ऑपरेशन राम सुधार यादव नामक व्यक्ति ने किया, जिसके पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार इस फर्जीवाड़े के पीछे स्वास्थ्य विभाग के ही एक सरकारी डॉक्टर का हाथ है, जिसकी ऊंची पकड़ के कारण आज तक यहां कभी जांच नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नाम, दो ठिकाने और रहस्यमयी मालिक
बड़ा गांव और पक्खनपुरा में एक ही नाम से संचालित इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी पाया गया है। बड़ा सवाल यह है कि महीनों से संचालित इस अस्पताल के असली मालिक का पता न तो पुलिस लगा पा रही है ना ही स्वास्थ्य विभाग इसे सार्वजनिक कर रहा है। विभागीय चुप्पी इस मामले में बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तय नहीं है कि अस्पताल का मालिक कौन है। हालांकि एक सरकारी डॉक्टर सहित कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ की गई है। - केके सिंह, प्रभारी निरीक्षक

 

अस्पताल सील कर दिया है। जांच की जा रही है। अभी पता नहीं है कि अस्पताल का मालिक कौन है। - डॉ. प्रभात सिंह, प्रभारी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed