{"_id":"6a3048acd4a5bbc40a009d15","slug":"international-yoga-day-simple-and-easy-exercises-were-practiced-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157138-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : सरल और सहज व्यायाम का कराया गया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : सरल और सहज व्यायाम का कराया गया अभ्यास
विज्ञापन
लोगों के साथ योगाभ्यास करते महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए पूर्वाभ्यास का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव और महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर ने शिविर का उद्घाटन किया।
उर्दू बाजार स्थित रामलीला मैदान में ऋषि योग संस्थान की ओर छह दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया।
खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मंत्री ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं फिट रहता है, मन और मस्तिष्क मजबूत होता है तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में वैश्विक मान्यता मिली, जो देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, डॉ. रामसूरत मौर्य, रामजी साहू, चित साहू ,गदीश गुप्ता को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, अतुल सिंह, प्रदीप सिंह, मनीष देव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे। उधर, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने लोहिया पार्क में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति औरशिक्षक अरविंद कुमार के द्वारा कराया गया। विभिन्न प्रकार के सरल और सहज व्यायामों का अभ्यास कराया गया।
ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन,पवन मुक्तासन योगाभ्यास कराया। पूर्व गृृृृहराज्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। नियमित योग को अपनी जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर अपने स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बनाया जा सकता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ. कमल, जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह, ईओ धर्मराज सिंह उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास
जौनपुर। करंजाकला के ग्राम गड़ैला में 258.47 लाख की लागत से भकुरा मोड़-जंगीपुर खुर्द शारदा सहायक खंड-36, गड़ैला , लोहता, भकुरा होते हुए सिददीकपुर जमुहाई मार्ग तक लेपन कार्य का शिलान्यास रविवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने किया। राज्यमंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ ग्रामीण विकास एवं क्षेत्रीय प्रगति को नई गति प्रदान करेगी। प्रदेश सरकार जनहित एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स मौके पर अमलदार यादव प्रधान, सुनील यादव 'मम्मन', जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव, फौजदार यादव, जनार्दन अस्थाना, विनोद सिंह, गिरीश सिंह आदिरहे।