सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The friendship between Shri Krishna and Sudama is exemplary: Acharya Anilesh Shukla

श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता अनुकरणीय : आचार्य अनिलेश शुक्ल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The friendship between Shri Krishna and Sudama is exemplary: Acharya Anilesh Shukla
बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम पर श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दि - फोटो : 1
विज्ञापन
बक्शा। उमरक्षा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। रविवार की रात कथा व्यास आचार्य अनिलेश शुक्ल ने कहा श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता समाज के लिए अनुकरणीय है।

कहा की सुदामा के प्रति श्रीकृष्ण का प्रेम आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से लोक परलोक दोनों सुधर जाता है। आज जब भाई-भाई के खून का प्यासा हो जा रहा है ऐसे में श्रीकृष्ण व सुदामा के बीच दिखा भावविह्वलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सत्संग से दुर्लभ मानव योनि को भी मोक्ष मिल जाता है। भागवत कथा के दौरान उन्होंने कहा कि कलयुग केवल राम अधारा, सुमिरि-सुमिरि नर उतरहि पारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यास ने कहा कि कलयुग में राम का नाम ही भवसागर से पार करा सकता है। कथा समापन के बीच एक माह तक अनवरत सहयोग करने वाले महिला युवतियों एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य यजमान आयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। कथा समापन पर प्रमुख रूप से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेशचंद मिश्र, पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, शिक्षक नेता संतोष सिंह,यादव, बदलापुर विधायक रमेशचंद मिश्र, पंकज मिश्र, संतोष मिश्र, विकास शर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed