{"_id":"6a304e76945fd630500cab13","slug":"pallavi-patel-gave-the-police-the-slip-and-left-for-varanasi-the-district-president-has-been-placed-under-house-arrest-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157116-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस को चकमा देकर वाराणसी निकल गईं पल्लवी पटेल, आवास पर जिलाध्यक्ष नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस को चकमा देकर वाराणसी निकल गईं पल्लवी पटेल, आवास पर जिलाध्यक्ष नजरबंद
विज्ञापन
विधायक पल्लवी पटेल को रोकने के लिए खड़ी पुलिस। पाठक
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही सिराथू विधायक पल्लवी पटेल को जौनपुर में रोके जाने का प्रयास किया गया, हालांकि वे पुलिस को चकमा देकर निकल गईं। इस घटना के बीच, पुलिस ने अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष रामचंद्र पटेल को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया है।
जफराबादः लखनऊ से वाराणसी आ रही सिराथू विधायक पल्लवी पटेल को भी जौनपुर में ही रोकने की कोशिश की गई। लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर निकल गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी छोड़कर बाइक से निकल गईं थीं। हालांकि जफराबाद थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने उन्हें रोकने की कोशिश करने की बात से ही इन्कार किया है। वहीं, पुलिस ने अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष रामचंद्र पटेल को भी उनके घर में ही नजरबंद (होम अरेस्ट) कर लिया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष रामचन्द्र पटेल ने कहा है कि वाराणसी में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने और जौनपुर से छात्रों व कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार तैयारियों में जुटे थे। लेकिन, रविवार की रात करीब 9 बजे पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत देते हुए नजरबंद कर दिया। प्रशासन को डर था कि उनके नेतृत्व में जौनपुर से युवाओं का एक बड़ा रेला बनारस कूच कर सकता है।

विधायक पल्लवी पटेल को रोकने के लिए खड़ी पुलिस। पाठक- फोटो : 1