सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Investigation begins into Gateman's drunken state

Jaunpur News: गेटमैन के नशे में होने की जांच शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Investigation begins into Gateman's drunken state
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के ककोरगहना स्थित रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गेटमैन के नशे में होने का दावा किया जा रहा है। रेलवे पुलिस इसे अफवाह बता रही है। मामले की जांच की जा रही है। शनिवार शाम करीब 7 बजे ककोरगहना रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाइक चालक और गेटमैन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद की सूचना गेटमैन ने रेलवे पुलिस को दे दी। इसी दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। गेटमैन को नशे में होने का आरोप लगाते हुए उसे वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया शुरू हो गई। आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो निराधार है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो गेटमैन और बाइक सवार के बीच हुए विवाद के दौरान एकत्रित भीड़ का है। इसे गलत तरीके से पेश किया गया है। आरपीएफ प्रभारी ने कहा कि यदि शिकायत मिलती है तो वीडियो को वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed