Jaunpur News: खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट से किसान की मौत, 10 घंटे तक शव रोका; पांच थानों की पुलिस तैनात
Jaunpur News: जौनपुर में खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर करीब 10 घंटे तक शव नहीं उठने दिया। पांच थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने तथा मुआवजा व कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात तीन बजे शव उठाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से किसान रामलाल गौतम की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया। मौके पर प्रशासन और पांच थानों की पुलिस पहुंची। करीब 10 घंटे चले हंगामे के बाद प्रशासन ने मुआवजा व दोषी के विरुद्ध कार्रवाई के आश्वासन दिया तो रात 3 बजे अंतिम संस्कार के लिए शव उठाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के सराय दुर्गादास निवासी संतोष गौतम ने बताया कि उनके छोटे भाई रामलाल गौतम (40) गांव के ही जनार्दन मिश्रा का खेत किराये पर लेकर धान की बेहन डालने की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे जब वह खेत में पहुंचे थे।
इसी दौरान वो बगल के प्रमोद मिश्रा के सब्जी के खेत के चारों तरफ लगी लोहे के तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें कोल्हुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन करीब 7 बजे शव घर ले आएं और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
परिजनों ने दोषी के विरुद्ध कारवाई, 20 लाख मुआवजा,आवास व पट्टा की मांग की। सूचना मिलते ही मौके पर महराजगंज, सुजानगंज, तेजी बाजार व सिंगरामऊ की पुलिस टीम व सीओ बदलापुर के साथ मौके पर पहुंच गई।
तहसीलदार बदलापुर योगेंद्र पांडे ने बताया कि आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत उन्हें 5 लाख तक सहायता राशि दी जाएगी। नाबालिग बच्चों के शिक्षा आदि का खर्च सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत वहन करेगी। कृषि पट्टा व नजदीकी प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर प्राथमिकता के आधार पर इनकी पत्नी का चयन किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद रात 3 बजे परिजनों ने शव उठाया।
बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
एक और जहां बच्चों की सिर से पिता का साया छिन गया। वही पत्नी बेसहारा हो गई वहीं माता-पिता के बुढ़ापे के लाठी टूट गई। घटना के बाद से पत्नी माधुरी बेसुध हैं। अपने युवा पुत्र की असमय मौत पर पिता जय करन व माता कर्मा देवी पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। रामलाल के बेटे शिवा गौतम कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के बाद कोल्हापुर स्थित किसी निजी कंपनी में काम करने के उद्देश्य से गया था। अब पिता की मौत की खबर पर वह घर को रवाना हो चुका है। बेटियां पलक (13 वर्ष) कोमल (12) व काजल (11) के सिर से पिता का साया उठ जाने से सवाल पैदा हुआ कि उनके हाथ पीले कौन करेगा।