सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kicks and punches exchanged between women at the Kotwali premises over a fraud involving 1.67 lakh.

Jaunpur News: 1.67 लाख रुपये की ठगी में कोतवाली परिसर में महिलाओं के बीच चले लात-घूंसे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kicks and punches exchanged between women at the Kotwali premises over a fraud involving 1.67 lakh.
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली परिसर सोमवार को उस समय अचानक अखाड़ा बन गया, जब 1.67 लाख रुपये की ठगी को लेकर दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसे देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। इस हाईवोल्टेज ड्रामे और मारपीट में एक पक्ष की आठ महिलाएं घायल हो गईं।

मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। मामले में एक नामजद व 16 अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। बदलापुर खुर्द गांव निवासी गेना देवी पत्नी संजय कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सात महीने पहले गांव में आनंद कुमार निषाद निवासी ग्राम डेहूड़ा सिंगरामऊ अपने 15 अन्य महिला-पुरुष साथियों के साथ आए थे। बताया कि हम लोग एक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप लोग भी 16,700 रुपये देकर जुड़ जाइए। आपके खाते में पांच से दस हजार रुपये प्रति महीने आने लगेगा। जालसाजों के झांसे में आकर गांव की नौ महिलाएं तथा एक पुरुष 1.67 लाख रुपये देकर उस कंपनी से जुड़ गए थे। अब तक खाते में एक भी रुपये नहीं आया। रविवार की शाम फिर से टीम गांव में पहुंची। आनंद कुमार ने कहा कि आप लोग टीम को मजबूत करिए तथा और लोगों को जोड़िए। इसके बाद रुपये आना शुरू हो जाएगा। इतना सुनते ही महिलाएं भड़क गईं।
विज्ञापन

आनंद को घेर लिया तथा रुपये वापसी की बात करने लगी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। वहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लात घूंसे चला। मारपीट में एक पक्ष से गेना, कमला, मालती, रीमा, नीलम, विंदु, संजू सुशीला तथा संदीप निवासी बदलापुर खुर्द घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि घायल गेना देवी की तहरीर पर आनंद कुमार निषाद सहित 16 अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed