सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two murder in Jaunpur one killed and body dumped in drain and Gaushala caretaker beaten to death

दो हत्याओं से दहला जौनपुर: गौशाला चौकीदार को रॉड से हमला कर मार डाला, शख्स की हत्या कर शव नाले में फेंका

अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 15 Jun 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में एक शख्स की हत्या कर उसका शव नाले में फेंक दिया गया। वहीं एक गौशाला चौकीदार की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। 

two murder in Jaunpur one killed and body dumped in drain and Gaushala caretaker beaten to death
घटनास्थल पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौनपुर जिले के मछलीशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति (35) की हत्या कर उसका शव बरेला ताल से जल निकासी के लिए बने नाले में फेंक दिया गया। मृतक के गले पर सूजन और उसका चेहरा पत्थर से वार कर कूंच दिया गया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



उधर, जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव स्थित गौशाला में कार्यरत चौकीदार की शनिवार रात हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के अपनानगर गांव निवासी 55 वर्षीय भुवर सरोज सुरहुरपुर स्थित गौशाला में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। शनिवार रात अज्ञात परिस्थितियों में उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed