सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manufacturing in the country has increased under the 'Make in India' campaign: AK Sharma

मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा : एके शर्मा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Manufacturing in the country has increased under the 'Make in India' campaign: AK Sharma
पत्रकारों से बातचीत करते जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा।ष भाजपा
जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में बढ़ रहा है। विकसित भारत अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय लक्ष्य बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया के कई देश भारत में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं। मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा है। स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से युवा अब नौकरी देने वाले बन रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। ये बातें उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित मीडिया से संवाद कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियां समाज के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं। उन्होंने बताया कि भारत में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश आ रहा है। मेक इन इंडिया अभियान से देश में उत्पादन में वृद्धि हुई है। स्टार्टअप इंडिया के कारण युवा अब नौकरी देने वाले बन रहे हैं। मंत्री की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय पर एक बैठक भी हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, विनय सिंह, अजय सरोज, परविंदर चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed