{"_id":"6a32f2b4d926e89cbe0b0d4c","slug":"names-of-village-heads-also-missing-from-the-panchayat-election-voter-list-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157296-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से प्रधानों के नाम भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से प्रधानों के नाम भी गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। कई ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची से सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब हैं। गायब नामों में वर्तमान और पूर्व प्रधानों के नाम भी शामिल हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
शाहगंज तहसील के सारी जहांगीर पट्टी निवासी प्रवीण कुमार मौर्य ने प्रशासन पर जानबूझकर नाम हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि उन्होंने 20 जनवरी को ही जनसुनवाई पोर्टल पर इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बावजूद, 10 जून को प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची से उनका नाम गायब था।
उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। गड़बड़ी सिर्फ एक तहसील तक सीमित नहीं है। बदलापुर के कम्मरपुर, लखनेपुर भटेहरा और कृष्णपुर जैसे गांवों में भी बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम सूची से नदारद हैं। सुजानगंज की करौरा ग्राम सभा के खेमपुर गांव और बक्शा के दर्जनभर से अधिक गांवों में भी यही स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
एडीओ (पंचायत) रमेश यादव ने बताया कि मतदाता सूची तैयार करने का कार्य तहसील स्तर पर हुआ है। चुनाव से पहले इस सूची में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। उन्होंने सलाह दी है कि वे अपने नाम जुड़वाने के लिए संबंधित एसडीएम के समक्ष तुरंत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।