फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pawan Modanwal becomes President of Lok Shakti Udyog Vyapar Mandal.

Jaunpur News: लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल के पवन मोदनवाल बने अध्यक्ष

Sun, 12 Jul 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pawan Modanwal becomes President of Lok Shakti Udyog Vyapar Mandal.
जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने रामदयालगंज बाजार स्थित रामजानकी मंदिर पर व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान व्यापारी नेता पवन मोदनवाल को रामदयालगंज बाजार का अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि पवन मोदनवाल ने अपनी कार्यक्षमता व्यापारी आंदोलन में दिखाई है जिसका जीता-जागता प्रमाण बाजार के मध्य हाईटेंशन तार को लेकर संघर्ष है जो काबिले तारीफ है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल का जन्म ही संघर्षों से हुआ है। संघर्ष ही हमारी पहचान है। ऐसे में उम्मीद है कि पवन मोदनवाल की अगुवाई में व्यापार मंडल शिखर को छुएगा। व्यापारियों का मान-सम्मान सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

इसके बाद उपस्थित व्यापारियों ने नवमनोनीत अध्यक्ष पवन मोदनवाल का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जिला महामंत्री गगन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव, अशोक पाण्डेय, क्रांति सिंह, महेंद्र यादव, कमल चंद्र अग्रहरी, धर्मेंद्र अग्रहरी, आकिब अली, अरुण जायसवाल, डिबली सिंह, संतोष मोदनवाल, बबलू जायसवाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed