{"_id":"698eb6681d35e7afa60c1b28","slug":"police-raid-on-accused-house-in-jaunpur-leaves-villagers-terrified-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एक घंटे तक छावनी में तब्दील रहा वीरभानपुर, दहशत का था माहौल; पुलिस की सख्ती से दुबके रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एक घंटे तक छावनी में तब्दील रहा वीरभानपुर, दहशत का था माहौल; पुलिस की सख्ती से दुबके रहे लोग
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस वीरभानपुर पहुंची तो दहशत का माहौल हो गया। घंटों पुलिस घरों में घुसकर सख्ती करती रही।
मौके पर पुलिस की गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर में पुलिस और ग्रामीणों में बृहस्पतिवार रात एक घंटे तक दहशत का माहौल रहा। पुलिस पर पथराव करने वाले घरों में दुबके रहे, जिन्हें खोज-खोजकर पुलिस ने सख्ती के साथ बाहर निकाले में जुटी रही। आरोपी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने परिवार के लोगों की न सिर्फ पिटाई की, बल्कि घर के गाड़ी, इन्वर्टर समेत कई सामान तक तोड़फोड़ दिए।
Trending Videos
परिवार के सदस्य संजू ने बताया कि पंकज गौतम सिकरारा थाने में लूट का वांछित है। कुछ लोग सोचते हैं कि दादा पन्ना लाल की शुक्रवार को तेरहवीं है, इसमें वह जरूर आएगा। लेकिन, वह नहीं आया था। वहीं, पुलिस के लोग सादी वर्दी में रात नौ बजे आए और खोजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; खौफनाक वारदात: जादू-टोने के शक में दो लोगों की हत्या, पूजा के बहाने घर बुलाकर धारदार हथियार से काट डाला
विरोध करने पर डांट-फटकार करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। इसी दौरान ने ईंट-पत्थर चला दिए। वहीं, पुलिस ने बताया कि वह दबिश दी थी, इसे लेकर कुछ मनबढ़ पुलिस पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला करने लगे। बक्शा और सिकरारा थाने की शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।
ग्रामीणों के मुताबिक जनपद के सैकड़ों की संख्या में पहुंची पुलिस ने बस्ती को छावनी में तब्दील कर दिया। इससे बस्ती में भय का माहौल हो गया। लोग अपने घरों में छिपते हुए नजर आए।
