सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two doors and one queue closed in Maa Shitala Dham, 50 tin sheds removed

Jaunpur News: मां शीतला धाम में दो कपाट और एक कतार बंद, 50 टिनशेड हटाए

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two doors and one queue closed in Maa Shitala Dham, 50 tin sheds removed
टिन शेड हटाता श्रमिक। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल में आस्था का केंद्र शीतला धाम चौकिया काशी विश्वनाथ मंदिर और मां विंध्यवासिनी की तरह नव्य भव्य नजर आएगा। इसके लिए काम भी शुरू हो गया है। मां के दरबार को काफी मनमोहक बनाने के लिए डिजाइन भी तैयार कर ली गई है। साथ ही बुधवार से ही टिन शेड हटाने का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम तक 200 फीट में लगे 50 टीनशेड हटाए जा गए। साथ ही दो कपाट और एक कतार बंद कर दी गई।
Trending Videos

शीतला धाम चौकिया में सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास के लिए शासन से करीब 6 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। धाम क्षेत्र का विकास भविष्य को ध्यान में रखते हुए कराया जा रहा रहा है। धाम का मुख्य द्वार नए लुक में नजर आए, इसके लिए विशेष डिजाइन तैयार की गई है। इसके लिए धाम के दोनों कपाट को बंद कर दिया गया है। पहले लगने वाली दो कतार की जगह एक की लाइन लगाई जा रही है। जबकि दूसरे कतार से लोग वापस आ रहे हैं। यह निर्णय पंडा समाज ने दर्शनार्थियों की सुविधा को देखते हुए लिया है। मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि प्रथम चरण में मंदिर के बरामदे को तोड़कर भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ इस तरह से होगा कार्य
-मां धाम के अगल बगल के हाल तोड़कर नए और आकर्षक बनाए जाएंगे।
- मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वारा का जीर्णोद्वार कराया जाएगा।
- नए प्रवेशद्वार बनाए जाएंगे।
- धाम के मुख्य हिस्से में दोनों तरफ मां शीतला की तस्वीर होगी।
- मुख्य द्वार पर माता रानी की ही छोटी-छोटी तस्वीरें होंगी।
- प्रवेश द्वार पर गणेशजी विराजमान रहेंगे।

- मंदिर के पीछे कुंड में दो और फव्वारे लगाए जाएंगे।
- मौजूदा दो फव्वारों का मरम्मत किया जाएगा।
- ग्रेनाइट की जगह स्टोन सेटिंग की जाएगी।
- दीवारों पर भी डिजाइनिंग स्टोन सेटिंग की जाएगी।
- जगह-जगह कूड़ेदान की भी व्यवस्था होगी।
- धाम क्षेत्र की गलियों में लगे इंटर लाकिंग की जगह सीसी रोड बनाए जाएंगे।
- एक मुख्य गेट शाहगंज मार्ग तो दूसरा पचहटिया से चौकिया धाम आने वाले रास्ते पर बनाया जाएगा।
----
स्टेज की भी होगी व्यवस्था, सीसीरोड युक्त होंगी गलियां
शीतला धाम में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी होते रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए स्टेज भी बनाया जाएगा। साथ ही सुलभ कॉम्पलेक्स भी बनाए जाएंगे। साथ ही गलियों में सीसी रोड बनाई जाएगी।
-----------------
तोड़ी जाएंगी पांच दुकानें, कराई जाएगी व्यवस्था
धाम सौंदर्यीकरण के कार्य लिए कुछ तोड़फोड़ भी होगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जद में पांच दुकानें आ रहीं हैं, जिन्हें तोड़कर वहीं जगह दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed