सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shakti mobile vehicle will now be seen in pink color, girl students will be able to take selfies

Jaunpur News: अब गुलाबी रंग में नजर आएगी शक्ति मोबाइल गाड़ी, छात्राएं ले सकेंगी सेल्फी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Shakti mobile vehicle will now be seen in pink color, girl students will be able to take selfies
विज्ञापन
जौनपुर। महिला पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति 5 के अंतर्गत जनपद में अनोखा प्रयोग किया जा रहा है। यह प्रयोग सुल्तानपुर के बाद जनपद में किया जा रहा है, इसके तहत शक्ति मोबाइल (गाड़ी) को गुलाबी रंग में कलर किया जाएगा, जो केवल छात्राओं और महिलाओं को जागरूक करने का काम करेगी।
Trending Videos

इस दौरान उनसे संवाद करते हुए उनके योजनाओं के बारे में बताएगी। साथ ही छात्राओं के साथ सेल्फी भी लेने की सुविधा दी जाएगी, ताकि उनका मनोबल बढ़ सके।
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन की सेवाओं व शासन की ओर से चलाए जा रहें विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
छात्राओं और महिलाओं को 1090 - महिला पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 सीएम हेल्पलाइन, 1930 साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन और छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090 आदि के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए गुड टच–बैड टच, घरेलू हिंसा व उससे संबंधित कानूनी प्रावधान और साइबर अपराधों के खतरों और उनसे बचाव के उपाय को बताया जा रहा है। इसे और प्रभावी और रुचिकर बनाने के लिए एसपी गाड़ी की कलर को गुलाबी करने का निर्णय लिया है।
इसे पहले शहर के सार्वजनिक और स्कूलों के आसपास लगाई जाएगी। इसके बाद सभी थाना स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि 24 घंटे शहर में महिला पुलिस युक्त ड्यूटी लगाई जाएगी।
मिशन शक्ति की टीम, नार्मल क्यूआरटी के साथ साथ तत्काल जरूरत होने पर उपलब्ध हो जाएगी। स्कूल-कॉलेज, बाजार, कोचिंग, बस अड्डा, रेलवे आदि सार्वजनिक इलाकों में घूम घूम कर दिन रात महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता करने का काम किया जाएगा। इससे जनमानस में अच्छा संदेश भी जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed