सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pond-Leased Land Becomes Obstacle to National Highway Construction Work

Jaunpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में तालाब पट्टे की जमीन बनी बाधा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pond-Leased Land Becomes Obstacle to National Highway Construction Work
शाहगंज पट्टे की जमीन बनी बाधा, एडीएम भू-राजस्व ने किया स्थलीय निरीक्षण। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के ढंढवारा कला गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में आ रही बाधा को लेकर शनिवार को प्रशासन सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर एडीएम भू-राजस्व अजय अम्बष्ठ ने एनएचआई के अधिकारियों और तहसील कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
Trending Videos

जौनपुर-अकबरपुर मार्ग पर प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में मत्स्य पालन के लिए पट्टे पर आवंटित तालाब की जमीन बाधा बन रही है। इसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हो रही थी। निरीक्षण के दौरान एडीएम भू-राजस्व ने उस व्यक्ति से भी बातचीत की, जिसे उक्त भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने उसकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस संबंध में भू राजस्व एडीएम अजय अम्बष्ठ ने बताया कि संबंधित मामले में मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। संबंधित व्यक्ति तालाब से अपनी जीविका चलाता है, ऐसे में उसकी आजीविका को प्रभावित किए बिना समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत उसे पास में वैकल्पिक जमीन देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि बीच का रास्ता निकाला जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के बाद जौनपुर-अकबरपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार राहुल कुमार, लेखपाल विवेक सिंह, सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed