सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prayers were offered for peace, harmony and brotherhood in the country.

Jaunpur News: मुल्क में अमन व अमान एवं भाईचारा के लिए मांगी गई दुआएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prayers were offered for peace, harmony and brotherhood in the country.
जुमा की नमाज अदा करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। माहे रमजान की विशेष नमाज़ तरावीह में कुरआन-ए-पाक मुकम्मल होने का सिलसिला अब आखिरी है। अब्बासी मोहल्ला आदमपुर तुर्की बघैला नूरानी मस्जिद में तरावीह की नमाज़ पढ़ाने वाले हाफ़िज़ मो. सुबहान खेतासराय जौनपुर के रहने वाले है। नूरानी मस्जिद में हाफ़िज़ मो. सुबहान ने 29 दिन में तरावी, कुरआन ए पाक मुकम्मल कराया, जहां सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने शिरकत कर तरावीह की नमाज अदा की। तत्पश्चात मस्जिद कमेटी के लोगों ने हाफिज़ मो. सुबहान की गुलपोशी कर उन्हें बधाई दी और अंत में मुल्क में अमन व अमान एवं भाईचारा के लिए दुआएं भी मांगी गईं। हाफिज़ मो. सुबहान ने बताया कि तरावीह रमज़ान का चांद देख कर शुरू करना है और ईद का चांद देख कर बंद करना है। ये 29 दिन की तरावीह का इंतजाम था। उन्होंने रमज़ान की अहमियत को बताते हुए कहा कि रोज़ा केवल खाने पीने से रुके रहने का नाम नहीं है बल्कि हमारे जिस्म के हर अंग का रोज़ा होना चाहिए, तभी हमारा रोजा मकबूल होगा। इस अवसर पर मास्टर जान मोहम्मद, डॉ. अब्बासी, शौकत अली, आश मोहम्मद, हाफिज अकरम, मोहम्मद आजाद समेत बड़ी संख्या में नमाज़ी उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed