सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Public Welfare Camp and Health Fair Held at Medical College

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में लगा जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Public Welfare Camp and Health Fair Held at Medical College
मेडिकल कालेज में जानकारी लेते राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज में सोमवार से जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने उद्घाटन किया।

प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने बताया कि समय-समय पर एमबीबीएस छात्र कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा गोद लिए गांवों में घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इन योजनाओं से करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एए जाफरी ने मंत्री से अस्पताल का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक मार्ग दर्शन प्रदान करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया तथा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जाना। निरीक्षण के दौरान नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। उन्होंने डॉ. राजश्री यादव की सेवा भावना एवं कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सकों की समर्पित सेवा ही समाज में डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहलाने का आधार प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed