सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Queues of devotees at Shiva temples for *Jalabhishek* on the last Monday of Purushottam Maas.

Jaunpur News: पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Queues of devotees at Shiva temples for *Jalabhishek* on the last Monday of Purushottam Maas.
प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर में जलाभिषेक करने को कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन मंदिरों में सोमवार को दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। लोगों ने विधि विधान से पूजन-अर्चन कर मन्नतें मांगीं। बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के दक्षिण सारनाथ महादेव मंदिर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ देखते हुए पुलिस के जवान मौजूद रहें।

जनपद मुख्यालय से सुल्तानपुर रोड पर करीब 8 किलोमीटर दूरी पर ऐतिहासिक साईंनाथ (सारनाथ) मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है।
स्थानीय लोगो का मानना है कि यह शिवलिंग स्वतः प्रगट हुआ है। मंदिर के पुजारिन सरंक्षिका माला शुक्ला ने बताया कि सारनाथ महादेव मंदिर पर श्रावणमास के अलावा पुरुषोत्तम मास में एक मास भक्तों की भारी भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुरः प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर समेत अन्य शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक के बाद दान पुण्य किया। इसी तरह दूधनाथ महादेव दुगौली, बुढ़ऊ महादेव उदपुरगेल्हवा चौरेश्वर महादेव छंगापुर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सिगरामऊः राजघराने के प्रसिद्ध गौरीशंकर धाम, स्वयंभू महादेव मंदिर फिरोजपुर, तथा नर्मदेश्वर नाथ मंदिर तुलापुर, में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, मदार, मधु, घी, दूध, दही एवं गन्ने के रस से विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। पुरुषोत्तम मास के समापन और सोमवार के विशेष संयोग के कारण शिव भक्तों में उत्साह देखते ही बन रहा था। अनेक श्रद्धालु, जिन्होंने पूरे पुरुषोत्तम मास में नियमित रूप से जलाभिषेक किया, उन्होंने अंतिम दिन भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प अर्पित कर हलवा-पूरी एवं बताशे का भोग भी लगाया।
गौरीशंकर धाम स्वयंभू महादेव मंदिर में मंदिर समिति के तत्वावधान में विद्वान आचार्य अच्युतानंद शुक्ल द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। शाम के समय स्वयंभू महादेव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से मंदिर पुजारी सिंधु शुक्ला, संतोष शुक्ला, प्रकाश शुक्ला, हृदय नारायण शुक्ला, कल्लू शुक्ला, हरिप्रसाद शुक्ला आदि लोग रहे।

प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर में जलाभिषेक करने को कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद

प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर में जलाभिषेक करने को कतार में खड़े श्रद्धालु। संवाद- फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed