फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raid at the hospital, instructions to provide records within three days

Jaunpur News: अस्पताल पर छापा, तीन दिन में अभिलेख देने का निर्देश

Sat, 08 Aug 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Raid at the hospital, instructions to provide records within three days
जौनपुर। सीएचसी अधीक्षक डा. आरिफ खान ने शनिवार को पनौली और पिलकिछा बाजार में संचालित अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संचालकों से पंजीकरण समेत अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्हें तीन दिन के भीतर सभी अभिलेख सीएचसी पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन



सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि निर्धारित अवधि में अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर अस्पताल सील कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। लगभग एक सप्ताह पूर्व भी सीएचसी अधीक्षक ने गोसाईपुर बाजार स्थित दो चिकित्सालयों तथा खुटहन बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय का निरीक्षण कर संचालकों को तीन दिन के भीतर वैध कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। अधीक्षक ने बताया कि संबंधित संचालकों ने अभिलेख जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। एक सप्ताह का और समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed