सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways Bus Crashes into Parked Truck; Driver Killed, 9 Passengers Injured

Jaunpur News: खड़े ट्रक में टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत और 9 यात्री घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roadways Bus Crashes into Parked Truck; Driver Killed, 9 Passengers Injured
सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। प्रयागराज-मुंगराबादशाहपुर राजमार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में सिविल लाइंस डिपो की रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रयागराज से टांडा की ओर जा रही रोडवेज बस (जिसमें 35 से अधिक यात्री सवार थे) जैसे ही कोदहूं गांव के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर और सीएचसी सतहरिया भेजा। सड़क दुर्घटना में बस चालक सतीश गुप्ता (45), निवासी लवायन (खुटहन) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में जौनपुर, सुल्तानपुर और प्रयागराज के यात्री शामिल हैं।
जांच में जुटी पुलिस
मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस का अनियंत्रित होना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
...
ये यात्री हुए घायल :
राकेश कुमार व राजकुमार (शकापुर, सुजानगंज)
मयंक सिंह (रवानिया, कादीपुर, सुल्तानपुर)

अनिल पटेल (कुंडरिया, पंवारा)
रामचंद्र निषाद (उमरी, बदलापुर)
सूरज कुमार (मरगूपुर, तेजीबाजार)
राहुल कुमार (आहोपुर, सिंगरामऊ)
प्रमोद यादव (बरियाराम, सराय ममरेज, प्रयागराज)

नीरज बिंद (मेढ़ा, खुटहन)
...
चालक की मौत से गांव में मातम
खुटहन। उत्तर प्रदेश परिवहन में संविदा पर चालक पद पर तैनात लवायन गांव निवासी सतीश की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया। गांव में भी लोग शोकाकुल रहे। सात भाइयों में तीसरे नंबर के सतीश वर्षों से रोडवेज की बस चलाते थे। उनके अन्य भाई परदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। पिता शीतला प्रसाद का निधन हो चुका है। सतीश अभी अविवाहित थे। वह अपनी मां शोभावती के साथ रहते थे। शोभावती बेटे का शव देखकर बदहवास हो गईं। संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

सड़क हादसा-घायल राकेश कुमार। स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed