{"_id":"6a5bdbbb65835b5d580b07b3","slug":"sant-ravidas-amrit-bharat-express-welcomed-at-jaunpur-city-station-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-159238-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जौनपुर सिटी स्टेशन पर संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जौनपुर सिटी स्टेशन पर संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस का स्वागत
विज्ञापन
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बनी फूड वैन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस (14623/14624) का शनिवार को जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। यह ट्रेन संत रविदास की तपोस्थली छेराहटा (अमृतसर) को उनकी जन्मस्थली वाराणसी से जोड़ती है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट पहले स्टेशन पहुंची।
रमेश बौद्ध और रमेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में संत रविदास पंथियों ने ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड का माल्यार्पण किया। उन्होंने उनका स्वागत किया। भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। पूरे स्टेशन परिसर में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। इसके बाद संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह 11:03 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गई।
रेलवे प्रशासन की ओर से कार्यक्रम संयोजक अनुराग तिवारी ने आगंतुकों का स्वागत किया और व्यवस्थाएं संभालीं। सुरक्षा के लिए आरपीएफ चौकी प्रभारी विजय शंकर पांडे और जीआरपी जौनपुर प्रभारी रविंद्र पटेल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। यह एक्सप्रेस ट्रेन संत रविदास के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण है। जौनपुर सिटी स्टेशन पर हुए स्वागत समारोह में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। संत रविदास पंथियों ने लोको पायलट और गार्ड का सम्मान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान स्टेशन पर भक्तिमय माहौल रहा।
विज्ञापन
जंघई जंक्शन पर फूड वैन तैयार, 6000 यात्रियों को मिलेगा भोजन
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक नई फूड वैन स्थापित की गई है। इससे रोजाना आवागमन करने वाले करीब छह हजार यात्रियों को स्टेशन पर ही भोजन और नाश्ता मिल सकेगा। जंघई जंक्शन एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से रोज लगभग छह हजार यात्री यात्रा करते हैं। पहले यहां खान-पान की स्थायी व्यवस्था न होने से यात्रियों को परेशानी होती थी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टेंडर जारी किया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह फूड वैन स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में तैयार की गई है। इसमें भोजन की थाली, समोसा, ब्रेड पकौड़ा, चाय, कॉफी और पानी की बोतलें उपलब्ध होंगी। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि फूड वैन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।