{"_id":"6a2daf791ea650f65a005908","slug":"scooter-riding-brother-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-teacher-sister-injured-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157026-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार भाई की मौत, शिक्षिका बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार भाई की मौत, शिक्षिका बहन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर स्थित सिटी स्टेशन रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की देर रात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार भाई की मौत हो गई। शिक्षिका बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी लाइन बाजार केके सिंह ने बताया कि रसूलाबाद सकरमंडी निवासी ओमप्रकाश शर्मा (47) अपनी बहन प्रीति कश्यप के साथ किसी काम से भदोही गए थे। उनकी बहन प्रीति कश्यप पत्नी रविंद्र कुमार वर्तमान में केराकत क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह भी रसूलाबाद की निवासी हैं। उनका मूल निवास मछलीशहर क्षेत्र के सारनाथ गांव में है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वापस जौनपुर लौटते समय सिटी स्टेशन रेलवे ब्रिज शुरू होने से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गई। लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल प्रीति को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके।
तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, कूल्हे की हड्डी टूटी
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के बराई कला गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बराई कला निवासी महेंद्र कुमार दुबे ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा मनोज कुमार दुबे 6 जून की शाम करीब 6:30 बजे कदीपुर गांव से साइकिल से घर लौट रहा था। रामनगर ब्लॉक की तरफ से आ रहा था, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज के दाहिने कूल्हे की हड्डी टूट गई और उसके जबड़े में भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल मनोज का इलाज वर्तमान में जौनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर
शाहगंज। मुख्य मार्ग पर स्थित मजडीहां के एक ढाबे के पास शनिवार को चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि अख्खनसराय गांव निवासी अंकित कुमार (30) शनिवार को बाइक से गोराडी स्थित अपने आवास पर जा रहा था। वह जैसे ही ढाबे के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक को अपनी कस्टडी में ले लिया है। तहरीर मिलते ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।