सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Scorching heat to prevail this week; mercury to touch 45 C relief expected only after June 20.

Jaunpur News: इस सप्ताह सताएगी भीषण गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, 20 जून के बाद ही राहत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat to prevail this week; mercury to touch 45 C relief expected only after June 20.
तेज धूप में बच्चे का सिर ढककर ले जाता युवक। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम का मिजाज बुधवार को दूसरे दिन भी ठीक नहीं रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना रहा। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 31 पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानी की माने तो इस सप्ताह अभी मौसम शुष्क बना रहेगा।

राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जौनपुर में अभी इस सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। गर्म हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलने पर झुलसना पड़ेगा। 20 जून के बाद ही मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना दिख रही है। अभी तापमान लोगों को और झुलसाएगा। अगले 4 से 5 दिनों तक चिलचिलाती धूप खिली रहेगी। इससे भीषण गर्मी और उमस का अहसास होगा। चिलचिलाती धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण दोपहर के समय लू जैसे हालात बन सकते हैं, इसलिए बाहर निकलते समय धूप से बचाव के उपाय जरूर करें। बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण चिलचिलाती धूप और उमस के गर्मी के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। दिन भर बादलों की आवाजाही के बीच-बीच भी लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह इस तरह रहा तापमान

अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
10 जून-- 42 30
11 जून-- 28 28
12 जून - 34 27
13 जून-- 38 30
14 जून-- 29 29
15 जून-- 40 30
16 जून-- 41 28
17 जून---41 31

अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 1006 मरीज
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को इलाज के लिए 1003 मरीज पहुंचे थे, जबकि बुधवार को 1006 हो गई। जांच वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण पैथोलॉजी में भी रिपोर्ट लेने के लिए कतार लगी रही। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मौसम मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुखार के साथ खांसी, सर्दी और पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक है। बच्चों के साथ ही हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बुखार वाले मरीजों की मलेरिया की जांच कराने की सलाह दी जा रही है। सुबह दोपहर बाद कर ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग रही है। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या कम नहीं है। सीएमएस डॉ. संजय कनौजिया ने कहा कि यह मौसम स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में खानपान के साथ बाहर निकलते समय भी बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed