{"_id":"6a3842e2fd5e8dd35c04bbed","slug":"seats-full-on-delhi-mumbai-trains-waiting-list-crosses-100-no-room-in-many-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-157552-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल, वेटिंग 100 के पार, कई में नोरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल, वेटिंग 100 के पार, कई में नोरूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। छुट्टियां मनाने घर आए लोग अब महानगरों की ओर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली, कोलकाता, गुजरात और महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। काउंटर पर सुबह छह बजे से लोग लाइन लगा रहे इसके बाद भी तत्काल टिकट नहीं मिल रहा है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है।
गर्मी की छुट्टी बिताकर अब लोग महानगरों की ओर लौट रहे हैं। जिन लोगों ने पहले से टिकट निकाल रखा उनके लिए यात्रा आसान है, लेकिन जिन लोगों ने पहले से टिकट नहीं लिए हैं उनकी यात्रा किसी मुश्किलों से कम नहीं है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। ऐसे में लोगों के सामने तत्काल टिकट ही एक सहारा है। आरक्षण काउंटर पर सुबह छह बजे से लाइन लगाने के बाद भी अधिकांश लोगों को तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। नंबर में आगे खड़े दो से तीन लोगों का ही तत्काल टिकट बन पा रहा है।
हर दिन काउंटर से लोग बैरंग लौट रहे हैं। दिल्ली जाने वाले सद्भावना एक्सप्रेस, श्रमजीवी व मुंबई जाने वाली बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस में नो रूम है। वहीं गोदान एक्सप्रेस में 104 वेटिंग, महानगरी एक्सप्रेस में 128, कामायनी में 127, बेगमपुरा एक्सप्रेस में 147, सुहेलदेव एक्सप्रेस में 93, मऊ आनंद विहार में 76 वेटिंग लिस्ट पहुंच गई है। इस संबंध में प्रभारी स्टेशन अधीक्षक जौनपुर जंक्शन, रामप्रकाश ने बताया कि दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। सभी लंबी दूरी के ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। तत्काल टिकट यात्रियों का सहारा बचा हुआ है।