सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student Sits in CO's Chair, Issues Instructions to Station House Officer

Jaunpur News: सीओ की कुर्सी पर बैठी छात्रा, कोतवाल को दिए निर्देश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Student Sits in CO's Chair, Issues Instructions to Station House Officer
शाहगंज सीओ की कुर्सी पर बैठी छात्रा, फैसले भी लिए। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। बालिकाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा मानसी यादव को एक दिन के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान छात्रा ने न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा, बल्कि जिम्मेदारी निभाते हुए महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए।
Trending Videos

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने छात्रा को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इसी बीच डीहवा भादी मोहल्ला निवासी नर्मदा त्रिपाठी ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनके भाई उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं, जबकि मामले में न्यायालय का स्थगन आदेश भी है। एक दिन की सीओ बनी मानसी ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस की कार्यशैली को करीब से समझा। छात्राओं ने अधिकारियों से कई सवाल पूछे, जिनका सरल भाषा में जवाब दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बेटियों को आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन की सीओ बनी मानसी यादव ने कहा कि वह भविष्य में पुलिस विभाग में शामिल होकर देशसेवा करना चाहती हैं। इस अनुभव से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और अब वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए और मेहनत करेंगी। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं, शिक्षिकाएं और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed