{"_id":"69c43619adfe479ead003b8c","slug":"teachers-union-to-protest-against-tet-requirement-on-april-13-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-152060-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघ 13 अप्रैल को करेगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संघ 13 अप्रैल को करेगा प्रदर्शन
मड़ियाहूं पीजी कालेज में शिक्षक संघ के पदाधिकारी का सम्मान करते महाविद्यालय के प्राचार्य व अन्य
Link Copied
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की चहारसू स्थित शिविर कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें उत्तर प्रदेशीय अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में टेट अनिवार्यता के विरोध में आगामी 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालने की रणनीति बनाई गई। बैठक में तय किया गया कि जुलूस बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रांगण से शुरू होकर विकास भवन स्थित शहीद स्थल तक जाएगा। इसमें जनपद के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगी। आंदोलन की सफल बनाने के लिए जनपद को आठ जोन में विभक्त किया गया। हर जोन की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई। संजय सिंह जिला संयोजक बनाए गए हैं। प्रथम जोन की जिम्मेदारी संजय सिंह, दूसरे की हेमंत सिंह, तीसरे की सुशील उपाध्याय, चौथे की सुधीर सिंह, पांचवें की चंदन सिंह, छठवें की अरविंद यादव, सातवें की राममूरत यादव, आठवें की संजू चौधरी को सौंपी गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपदीय संगठन के विस्तार के लिए तीन सदस्यीय कमेटी नवीन पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया पूर्ण कर प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। टेट अनिवार्यता के विरुद्ध आंदोलन को वृहद रूप देने के लिए जनपदीय कमेटी विभिन्न विकास खंडों का भ्रमण करेगी। शिक्षकों को मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी। बैठक में डॉ. राजेश सिंह मुन्ना (प्रदेश उपाध्यक्ष), संजय सिंह (जिला संयोजक), डॉ. विजय रघुवंशी, सिनिद्ध कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रुद्रसेन सिंह (राणा), अजय सिंह, संजीव मिश्रा, आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।