सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Temperature dropped by four degrees after half an hour of rain.

Jaunpur News: आधे घंटे की बारिश से चार डिग्री गिरा तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by four degrees after half an hour of rain.
जमालपुर गांव में धान की नर्सरी डालते किसान झन्नालाल कनौजिया। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
जौनपुर। शुक्रवार की दोपहर बाद तेज आंधी के साथ आधा घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से जहां राहत मिल गई है। वहीं तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था लेकिन बारिश के बाद शनिवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि शनिवार को 68 किमी की रफ्तार से हवा चली। अगले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ : क्षेत्र में शनिवार को सुबह करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। लगभग 25 मिनट तक हुई बूंदाबांदी और हल्की वर्षा से वातावरण में ठंडा हो गया। लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों में खुशी है। मेवालाल, राम अधार मौर्य, राम सागर, दुष्यंत सिंह आदि किसानों का कहना है कि धान की नर्सरी तैयार करने के लिए तापमान में कमी की आवश्यकता थी, जिससे अब खेती-किसानी के कार्यों को गति मिलेगी। जिन किसानों के खेतों की गर्मी की जुताई नहीं हो पाई थी, वे अब धान की रोपाई से पहले खेतों की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed