{"_id":"6a32f21bf2267e3532005c09","slug":"the-country-has-set-new-milestones-in-development-minister-of-state-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157300-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए : राज्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 जून से 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विकास भवन परिसर में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, डीएम सैमुअल पॉल एन तथा सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा रोजगार सृजन से जुड़े कार्यों को चित्रों से दर्शाया गया है।
प्रदर्शनी में केराकत एवं शाहगंज के नौली में अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, खेल सुविधाओं के विस्तार के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्थापना, नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गोमती रिवर फ्रंट एवं घाटों का निर्माण आदि की चर्चा की। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने 12 वर्षों में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की वास्तविक तस्वीर से अवगत कराना है। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के शिविर में योजनाओं की दी गई जानकारी
रामनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर विकास खंड परिसर में 14 से 16 जून तक आयोजित पंचायती राज विभाग के तीन दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर में ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया। लाभार्थियों को योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज सत्यापन तथा तकनीकी सहायता संबंधी जानकारी दी गई। समापन अवसर पर बीडीओ वर्षा बंग ने महिलाओं की गोदभराई रस्म संपन्न कराते हुए उन्हें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। तीन दिनों तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एडीओ पंचायत त्रिभुवन सिंह, राजेश कुमार, एस के. गुप्ता, कमलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।