फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The tricolor march is a way to strengthen the feeling of respect for the nation

Jaunpur News: राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम है तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The tricolor march is a way to strengthen the feeling of respect for the nation
मुंगराबादशाहपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा। संवाद
जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिले में तिरंगा यात्रा निकाली। जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 100 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली। शुभारंभ काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी एवं जिला प्रमुख प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने किया। तिरंगा यात्रा टीडी कॉलेज मैदान से प्रारंभ होकर रोडवेज, डीएम कार्यालय, लाइन बाजार होते हुए पुनः टीडी कॉलेज मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में विभाग छात्रा प्रमुख साधना सोनकर, रिमझिम सोनकर, अश्वनी कुमार सिंह, शैलेंद्र बहादुर यादव, हर्षवर्धन चौरसिया, शिवम सिंह, एकांत मिश्रा, अक्षत मिश्रा, धानवेन शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करता है तिरंगा यात्रा

महराजगंज। बदलापुर विधायक रमेश मिश्र के नेतृत्व में अमारी गेट से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर दुगौली, केवटली, सवंसा होते हुए महराजगंज विकास खंड स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। विधायक रमेश मिश्रा ने कहा तिरंगा यात्रा केवल हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। इस दौरान लव कुश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, आनंद उपाध्याय, संदीप सिंह, निर्भय सिंह, संजय पांडेय मौजूद रहे। बक्शा में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के परसुरामपुर मंडल के सवंसा गांव से बुधवार को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता के साथ त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है।
विज्ञापन

बच्चों ने सुनी आजादी की वीर गाथाएं
मछलीशहर में एसडीएम अजय उपाध्याय के नेतृत्व में बिहारी महिला महाविद्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बरईपार चौराहा सुजानगंज पड़ाव, मुंगराबादशाहपुर तिराहा होते हुए जंघई रोड से कस्बे के अंदर प्रवेश की। फिर सराय, मंगलबाजार होते हुए मड़ियाहूं चौराहे से घूमकर बिहारी महिला महाविद्यालय में समापन हुआ। मड़ियाहूं में नगर पंचायत मड़ियाहूं की ओर से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा डाक बंगले तक पहुंची। यात्रा में चिल्ड्रेन गाइड स्कूल, मदर मिनर्वा पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ आगे बढ़ रहे थे। रामनगर में रैली का शुभारंभ रनापुर प्राथमिक विद्यालय से हुआ तथा गोपालापुर रामलीला मैदान पहुंचकर इसका समापन हुआ। मड़ियाहूं विधायक आरके पटेल के नेतृत्व में एवं पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखड़ू की उपस्थिति में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम का जज्बा पैदा करती है : रमेश सिंह
विधायक शाहगंज रमेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को रुधौली एवं सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा रुधौली से निकलकर सुइथाकलां ब्लॉक मुख्यालय एवं सरायमोहिउद्दीनपुर में नारायण वाटिका से दुर्गामंदिर पर समाप्त हुई। विधायक ने कहा कि तिरंगा देश की शान है। हजारों-लाखों देशभक्तों के बलिदान के बाद आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे आयोजन हमारे अंदर राष्ट्रप्रेम का जज्बा पैदा करते हैं। मुफ्तीगंज में राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय से बुधवार को पूर्व विधायक केराकत गुलाब सरोज के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सिरकोनी में नगर पंचायत कचगांव के अध्यक्ष फिरोज अहमद खान एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। मीरगंज में मीरपुर गोदाम से अमर रामदुलारे स्मारक तक करीब दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री जगदीश सोनकर, राजेश सिंह, महेश चौरसिया ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। खुटहन में बस्ती बंदगान स्थित पेट्रोल पंप से तिरंगा यात्रा निकाली गई। गभिरन बाजार होते हुए प्राचीन शिव मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव, विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव आदि रहे। मुंगराबादशाहपुर में नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य व भाजपा नेता अजय शंकर दूबे के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article