{"_id":"6a32f0b1be841de6aa0cfd8a","slug":"vandalism-and-looting-of-liquor-cases-to-force-the-closure-of-a-liquor-shop-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-157314-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शराब की दुकान बंद कराने के लिए तोड़फोड़, पेटियां लूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शराब की दुकान बंद कराने के लिए तोड़फोड़, पेटियां लूटीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के अमोध गांव में स्थित देसी शराब की दुकान बंद कराने के लिए मंगलवार की शाम भीड़ ने दुकान पर हमला कर तोड़फोड़ की और शराब की पेटियां लूट ले गईं। दुकान के लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। पुलिस ने मामले में दो नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। वहीं, रजबली यादव ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को शाम 40-50 महिलाएं उनके साथ बच्चे और पीछे-पीछे पुरुष एकराय होकर शराब की दुकान पर पहुंचे। सभी दुकान बंद करो के नारे लगा रहे थे।
देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। भीड़ ने दुकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया जब दरवाजा नहीं खुला तो आग लगाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
डर के कारण जब दुकान खोली गई तो सभी लोग अंदर घुस आए इसके बाद उन्होंने दो पेटी देसी शराब दुकान से बाहर फेंक दीं। कुछ लोगों ने पैरों से शराब की बोतलें कुचल दीं जबकि बाकी पेटियां और तीन पेटी बीयर अपने साथ उठा ले गए। लूटपाट के बाद भीड़ मौके से फरार हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने हीरालाल यादव ,अमरनाथ यादव, बीडीसी कंचन यादव और 40-50 अज्ञात महिलाओं बच्चों व पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।