सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Veterinary hospital to be built at a cost of 69 lakh; target set to complete it in six months.

Jaunpur News: 69 लाख से बनेगा पशु अस्पताल, छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Veterinary hospital to be built at a cost of 69 lakh; target set to complete it in six months.
शाहगंज में पशु अस्पताल के लिए भूमि पूजन करते विधायक रमेश सिंह। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के पशुपालकों को जल्द ही बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं मिलने लगेंगी। शनिवार को योगी तिराहे के पास बनने वाले नए पशु चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन निषाद पार्टी के विधायक रमेश सिंह ने किया। करीब 69.11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल का निर्माण छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन किसानों और पशुपालकों की आय का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में पशुओं के समय पर उपचार और देखभाल के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। नए भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अस्पताल परिसर में मुख्य चिकित्सालय भवन के अलावा पशुओं को भर्ती रखने के लिए इंडोर वार्ड, पानी पीने की व्यवस्था के लिए कैटिल ट्रफ, उपचार संबंधी सुविधाओं के लिए कैटल क्रश, शौचालय ब्लॉक और चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ, वाराणसी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विधायक ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल शुरू होने के बाद पशुओं के उपचार, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। इस दौरान बेचन सिंह, राजेश सिंह, सुनील अग्रहरि टप्पू, चिंताहरण शर्मा, अवधेश दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed