पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   We will have to wait another week for heavy rainfall.

Jaunpur News: झमाझम बारिश के लिए अभी और करना होगा एक सप्ताह इंतजार

Mon, 06 Jul 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
We will have to wait another week for heavy rainfall.
सिकरारा। पहली मानसूनी बारिश। स्रोत-संवाद
जौनपुर। जिलेवासियों को झमाझम बारिश के लिए अभी कुछ और इंतजार करना होगा। रविवार को हुई हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि उमस का असर अभी बना रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को भी तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। इसके बाद लगभग तीन बजे करीब 20 से 25 मिनट तक हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते मौसम सुहाना हुआ, लेकिन हवा नहीं चलने के कारण शाम तक उमस बरकरार रही। आसमान में घने बादल छाए रहे, फिर भी लोगों को चिपचिपी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मिनट की बरसात से शहर के कई इलाकों में हुआ जलभराव
बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों परमानतपुर, कालीकुत्ती, नईगंज, उर्दू बाजार और कचहरी रोड समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया। महज 20 से 25 मिनट की बारिश में जलभराव की स्थिति बनने से नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे 150 से अधिक मरीज
उमस भरी गर्मी के बीच रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए 150 मरीज पहुंचे। फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि गर्मी के मौसम में बुखार, खांसी, जुकाम, पेट-दर्द और डायरिया की शिकायत वाले मरीज पहुंचे। बारिश में संक्रमण का खरता रहता है। इस मौसम में हर किसी स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हो जाना चाहिए। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। हर उम्र के लोग मौसम की चपेट में आ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही किसी को भी बीमार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed