पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLC inaugurates entrance gate in Ranimau.

Jaunpur News: रानीमऊ में प्रवेश द्वार का एमएलसी ने किया लोकार्पण

Mon, 06 Jul 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
MLC inaugurates entrance gate in Ranimau.
खेतासराय, रानीमउ गांव में प्रवेश द्वार का फीता काटकर लोकार्पण करते एमएलसी राम सूरत राजभर। स्रोत
खेतासराय। रानीमऊ गांव में रविवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रामसूरत राजभर ने 4.99 लाख रुपये से निर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। एमएलसी ने कहा कि वह अब तक प्रदेश के 10 जनपदों में महापुरुषों के नाम पर प्रवेश द्वार बनवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गाजीपुर, अंबेडकरनगर, चंदौली समेत कई जिलों में ऐसे प्रवेश द्वारों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर भी प्रवेश द्वार बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती में भी इसी प्रकार का कार्य प्रगति पर है। राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों के सम्मान में प्रवेश द्वारों का निर्माण कराना उनके लिए गर्व की बात है। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है और सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को समान प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पूर्व मंत्री और एमएलसी का ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान राकेश राजभर, जगदंबा प्रसाद पांडेय, संजय विश्वकर्मा, अनिल प्रजापति अच्छेलाल राजभर, सुभाष यादव, मंगेश ,प्रमोद यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed