UP: सोते वक्त युवती को तीन टुकड़ों में काटा, चाकू से गला अलग किया, गड़ासे से हाथ-पैर; इस वजह से भड़का प्रेमी
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मिले महिला के क्षत-विक्षत शव का पुलिस ने 14 घंटे में खुलासा किया। मोबाइल चैट को लेकर विवाद में आरोपी हेमल खखरिया ने महिला की हत्या कर शव के तीन टुकड़े कर फेंक दिए। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार हुआ, हथियार व साक्ष्य बरामद हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Crime: जौनपुर के रानीपुर बाईपास पर महिला के क्षत-विक्षत शव मिलने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 14 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, मोबाइल चैट को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव के तीन टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) निवासी भावनगर (गुजरात) एवं वर्तमान निवासी टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूं के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि चार जुलाई को वह मृतका रेशमा खां उर्फ सना को बाबतपुर से अपने किराए के कमरे पर लेकर आया था। कमरे पर मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में उसने सोते समय चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसके बाद आरोपी ने बाजार से काली पॉलीथीन खरीदी और गड़ासे से शव के दोनों हाथ और पैर काटकर उसे तीन हिस्सों में बांट दिया। धड़ को रानीपुर बाईपास के पास झाड़ियों में तथा पैर और अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू होने की जानकारी मिलने पर वह बचे हुए अंगों को हटाने जा रहा था।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मड़ियाहूं पुलिस ने रामनगर ब्लॉक गेट के पास घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू व गड़ासा, मृतका का कटा हुआ पैर, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर जानलेवा हमला और अवैध असलहा रखने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।