{"_id":"6a4b720e4995eef4c0049de6","slug":"sonbhadra-road-accident-10-injured-in-collision-between-pickup-truck-and-auto-rickshaw-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: पिकअप और ऑटो की टक्कर में 10 लोग घायल, चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: पिकअप और ऑटो की टक्कर में 10 लोग घायल, चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण हुआ हादसा
Mon, 06 Jul 2026 02:47 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:47 PM IST
सार
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण हादसा हो गया। पिकअप और ऑटो के बीच टक्कर हुई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गड्ढे के कारण हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुड़िलाडीह गांव में रविवार देर रात पिकअप और ऑटो के बीच टक्कर हुई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस की मदद से सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
रविवार रात्रि करीब पौने नौ बजे मुड़िलाडीह गांव में घोरावल - रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर मालवाहक पिकअप ने सवारियों से भरी एक ऑटो को को टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद पिकअप में फंसकर ऑटो 50 मीटर घसीटती चली गई। इसी दौरान पिकअप ने एक बाईक सवार को भी टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
हादसे में ऑटो सवार संजीत (25) पुत्र लक्ष्मण, कृष्णकांत (35) पुत्र रामचंद्र, सोनी (36) पत्नी रमाकांत औराही, अनिता (30) पत्नी कृष्णकांत, रमाकांत (40) पुत्र रामचंद्र, अक्षय (37) पुत्र कांता, ज्ञानवी (4) पुत्र कृष्णकांत, उज्ज्वल (4) पुत्र रमाकांत, साक्षी (7) पुत्री रमाकांत घायल हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: न ड्राइविंग न फेसलेस टेस्ट... 4000 रुपये दो, डीएल लो; दलाल बोले- अंदर देने पड़ते हैं 2000, इसलिए बढ़ा रेट
ये सभी घायल औराही और धुरकर गांव के निवासी हैं। घायल सोनी ने बताया कि सभी एक ही परिवार के और रिश्तेदार हैं। सभी लोग ननद के घर ददरा, राजगढ़ (मिर्जापुर) से घर लौट रहे थे। वहीं हादसे में बाइक सवार शाहगंज थाना क्षेत्र के बालडीह गांव निवासी अचक बिहारी (33) पुत्र मुरली सिंह भी घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान आधा सड़क खोद कर बिना बैरिकेडिंग के छोड़ दिया गया जो हादसे का कारण बना। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस ने सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा समझाने बुझाने पर आधे घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया।