पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   158 patients treated at the Chief Minister's Jan Arogya Mela

Sonebhadra News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 158 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 05 Jul 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
158 patients treated at the Chief Minister's Jan Arogya Mela
सोनभद्र। जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 158 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। शिविरों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने लोगों को मच्छरों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने तथा समय पर जांच कराने की सलाह दी। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.जेपी सिंह की देखरेख में 35 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज अधिक रहे। इस दौरान मनोज राठौर, कृष्णकांत चौबे, चरणजीत सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। न्यू पीएचसी सलखन में आयोजित जन आरोग्य शिविर में 52 महिला, पुरुष एवं बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की एचबी, ब्लड शुगर, एचआईवी, टाइफाइड और मलेरिया समेत विभिन्न जांचें की गईं। गर्भवती महिलाओं की भी जांच कर आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। फार्मासिस्ट राकेश सिंह राणा, लैब टेक्नीशियन मनीष राय, एएनएम सुनीता विश्वकर्मा, सितारा देवी, स्वास्थ्यकर्मी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। पीएचसी केकराही में 30 मरीजों का उपचार किया गया। यहां उल्टी, दस्त, सर्दी, जुकाम, बुखार और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मरीजों को दवा देने के साथ ही बरसात के मौसम में मच्छरों से बचाव, स्वच्छता और संक्रामक रोगों से बचने के उपाय भी बताए गए। वहीं नगवां ब्लॉक के खलियारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित आरोग्य शिविर में 41 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। इस दौरान 11 मरीजों के नमूने विभिन्न जांचों के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और समय पर उपचार कराने की सलाह देते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed